बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा
दुमका : होली चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ. संताल परगना प्रक्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक प्रिया दूबे, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक निर्मल कुमार मिश्र एवं जिला परिषद् सदस्य भागवत राउत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया. इस अवसर पर […]
दुमका : होली चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ. संताल परगना प्रक्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक प्रिया दूबे, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक निर्मल कुमार मिश्र एवं जिला परिषद् सदस्य भागवत राउत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया.
इस अवसर पर अतिथियों ने मुक्त कंठ से स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति, गीत-नृत्य एवं ड्रील को सराहा और कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभाओं को और बेहतर ढंग से गढ़े तथा भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सफलता की बुलंदियों को छुवें. पूरे कार्यक्रम का संयोजन व निर्देशन स्मिता आनंद ने किया. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर पुष्पिता, शिक्षिका रंजना श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार के अलावा सैंकड़ो अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










