बाबा फौजदारीनाथ व श्याम बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार

Published at :04 Feb 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा फौजदारीनाथ व श्याम बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार

बासुकिनाथ : बाबा बासुकिनाथ श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ एवं खाटुवाले श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा हुआ. अवसर पर आयोजकों द्वारा बाबा फौजदारीनाथ एवं श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा, छप्पन भोग एवं विशेष भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज में […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बाबा बासुकिनाथ श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ एवं खाटुवाले श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा हुआ. अवसर पर आयोजकों द्वारा बाबा फौजदारीनाथ एवं श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा, छप्पन भोग एवं विशेष भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण हेतु भोलेनाथ एवं श्यामबाबा का श्रृंगार पूजा किया गया.

भगवान भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, शुद्ध घी, दही, ईख का रस, मधु से निर्मित पंचामृत से भोलेनाथ के शिवलिंग का स्नान कराया गया. अबीर, भांग, गांजा, पान, सुपाड़ी, गुलाब जल, सुगंधित तेल, जनेउ, चंदन, बिल्वपत्र, जटा , नाग, पगड़ी व पुष्प अर्पित किया गया. सेव, संतरा, नासपाती, केला, नारियल, अमरूद, अनार, मिठाई का भोग लगाया गया. बाबा के भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर बासुकिनाथ बस स्टैंड में राजस्थान खाटुधाम से अमानत अली, कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, कुमार दीपक, पंकज अग्रवाल, संजय शर्मा के अलावे धनवाद से शुभम शिवम, परितोष, मिनी तथा कई गायक भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के संचालन में श्रीश्याम सेवा मंडल के दर्जनों सदस्य लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola