गोदाम में आगजनी मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :03 Feb 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम में आगजनी मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

दुमका कोर्ट : शहर के घाट रसिकपुर राखाबनी स्कूलपाड़ा के धर्मेद्र कुमार ने गोदाम में आगजनी के मामले में पिंकु खान और मो नवाज के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार बीती रात रोज की तरह धर्मेंद्र अपनी दुकान व गोदाम में ताला लगाकर बगल वाले अपने घर में सोने […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के घाट रसिकपुर राखाबनी स्कूलपाड़ा के धर्मेद्र कुमार ने गोदाम में आगजनी के मामले में पिंकु खान और मो नवाज के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार बीती रात रोज की तरह धर्मेंद्र अपनी दुकान व गोदाम में ताला लगाकर बगल वाले अपने घर में सोने चला गया.

4 बजे सुबह एक पड़ोसी ने बुलाकर कहा कि गोदाम में आग लग गयी है. हल्ला करने पर घरवाले और पड़ोसी ने मिलकर आग बुझाया. इस आगजनी में उसे लगभग 60 हजार रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है. एक दिन पूर्व बगल के दुकान के पास सिगरेट व शराब पीने को लेकर पिंकु खान, मो नवाज एवं अन्य चार लड़के आपस में गाली-गलौज कर रहे थे. तो धर्मेंद्र के पिता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था. जिस पर उनलोगों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

एक्सपायरी दवा खाने से छात्र की हालत खराब
दुमका कोर्ट. शहर के शांतिनगर की एक छात्र का एक्सपायरी दवा खा लेने से हालत खराब हो गया. छात्र स्वीटी हांसदा शांतिनगर में रहकर 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही है. वह पाकुड़ीया के बरमसिया की रहने वाली है. स्वीटी ने सिर दर्द की दवा समझकर एक एक्सपायरी दवा खा ली, जब उसकी हालत खराब होने लगी, तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका ईलाज चल रहा है.
काला बिल्ला लगाकर अधिवक्ता करेंगे प्रदर्शन : दुमका . जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को काला बिल्ला लगाकर उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. झारखंड राज्य बार कौंसिल के आह्वान पर दिन के 12:30 बजे अधिवक्ता डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे.
इस आशय की जानकारी संघ के सचिव राघवेन्द्र नाथ पांडेय ने दी. श्री पांडेय ने बताया कि बार कॉन्सिल द्वारा लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक के 50 प्रतिशत पदों पर बार एशोसिएशन के सदस्यों को नियुक्त करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करने के निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर और सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा जायेगा.
विक्षिप्त को किया पुलिस के हवाले :रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड के काजों में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पिछले दिनों रामगढ़ में चोरी की घटना घटी थी, जिससे ग्रामीणों को युवक के संदिग्ध होने की आशंका हुई. तब ग्रामीणों ने युवक से उसका नाम पता पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया.
इसी नाराज ग्रामीणों ने युवक की थोड़ी बहुत पिटाई भी की और रात में रामगढ़ थाना ले जाकर उसे अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त युवक कोआम पंचायत के बीचकोढ़ा गांव का रहने वाला है, तो उसे उसके गांव भिजवा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola