झुलस कर एक महिला की मौत

Published at :03 Feb 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
झुलस कर एक महिला की मौत

नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट राजा बाजार के एक घर में आग लग गयी. जिससे जलकर एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मंगलवार दिन के 12.30 बजे की बतायी जा रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजा बाजार निवासी मुन्ना सेन मिठठू के घर से दिन के 12:30 अचानक धुआं और […]

विज्ञापन

नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट राजा बाजार के एक घर में आग लग गयी. जिससे जलकर एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मंगलवार दिन के 12.30 बजे की बतायी जा रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजा बाजार निवासी मुन्ना सेन मिठठू के घर से दिन के 12:30 अचानक धुआं और आग की लपटे निकलते हुए दिखी.

जब तक लोग कुछ समक्ष पाते तब तक आग ने घर को अपने काबू में ले लिया. जिसमें मुन्ना सेन की पत्नी दुर्गारानी सेन (30) की झुलस कर मौत हो गयी. हालांकि काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी जब तक आयी तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हादसे से क्षेत्र के लोग मर्माहित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola