गांधी मैदान में होगी सभा, जुटेंगे पार्टी के दिग्गज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : झामुमो के 37वें ‘झारखंड दिवस’ को लेकर उपराजधानी दुमका दुल्हन की तरह सज चुकी है. चौक-चौराहे पार्टी के हार्डिंग बैनर व तोरण-द्वारों से सज चुके हैं. महापुरुषों की प्रतिमाओं-स्मारकों में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. इस बार भी पार्टी की यह जनसभा ऐतिहासिक गांधी मैदान में ही होगी, जिसमें पार्टी के […]
विज्ञापन
दुमका : झामुमो के 37वें ‘झारखंड दिवस’ को लेकर उपराजधानी दुमका दुल्हन की तरह सज चुकी है. चौक-चौराहे पार्टी के हार्डिंग बैनर व तोरण-द्वारों से सज चुके हैं. महापुरुषों की प्रतिमाओं-स्मारकों में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. इस बार भी पार्टी की यह जनसभा ऐतिहासिक गांधी मैदान में ही होगी, जिसमें पार्टी के तमाम केंद्रीय नेता, सांसद-विधायक शिरकत करेंगे. मुख्यवक्ता पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन होंगे.
1978 से शुरु हुई थी झामुमो में जनसभा की परंपरा : अलग झारखंड राज्य के संकल्प को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा की जनसभा करने की परंपरा 1978 से शुरु हुई थी. तब शिबू सोरेन के अलावा विनोद बिहारी महतो एवं एके राय ने अलग झारखंड राज्य का बिगुल फूंका था. दुमका में झामुमो की पहली सभा नेहरु पार्क में हुई थी.
50 फीट चौड़ा बना मंच
गांधी मैदान में जिस मंच से मध्य रात्रि पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन संबोधित करेंगे, वह मंच लगभग 50 फीट चौड़ा तथा 30 फीट लंबा बना है. मंच के पीछे और अलग-अलग दिशाओं में बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगवाये गये हैं. यानी जिनकी नजर मंच तक नहीं पहुंच सकेगी, वे इन स्क्रीनों में नेताओं को देख पायेंगे.
एक दिन पूर्व रवाना हुईं बसें : झामुमो की विभिन्न जिला कमिटियों ने सैंकड़ों बसों को आरक्षित किया है. इन बसों में से कई को क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है. जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अगुवाई में इसमें दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता लगे हुए थे. इधर मंच के निर्माण करवाने को लेकर केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह सहित कई लोग सक्रिय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










