राशन व केरोसिन के लिए झाविमो करेगा प्रदर्शन

Published at :01 Feb 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
राशन व केरोसिन के लिए झाविमो करेगा प्रदर्शन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को जिला संयोजक धर्मेद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें लोगों को राशन और किरासन मिलने में हो रही समस्या को लेकर 29 फरवरी को रैली व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. संयोजक श्री सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 29 […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को जिला संयोजक धर्मेद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें लोगों को राशन और किरासन मिलने में हो रही समस्या को लेकर 29 फरवरी को रैली व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. संयोजक श्री सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 29 फरवरी को एक रैली निकाली जायेगी और इसके बाद प्रदर्शन भी किया जायेगा. साथ ही 16 फरवरी को झाविमो के अज्पसंख्यक मोरचा द्वारा विधानसभा घेराव करने को लेकर रणनीति बनायी गई.

बैठक में इन मुद्दों पर विचार करने और इसके सफल संचालन को लेकर 7 फरवरी से प्रखंडवार बैठक करने का निर्णय लिया गया. जिसके तहत दुमका ग्रामीण क्षेत्र में 7 फरवरी को, जामा में 8, मसलिया व दुमका नगर में 10, रामगढ़ व रानीश्वर में 11 को, शिकारीपाड़ा में 12 को, काठीकुंड में 14 को, सरैयाहाट और जरमुंडी में 16 फरवरी को बैठक की जायेगी. श्री सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान राशन, किरासन सहित नियोजन नीति, स्थानीय नीति आदि मुद्दों को उठाया जायेगा.

मौके पर विनोद शर्मा, छोटु मुरमू, भोली गुप्ता, लेफ्टीनेंट कर्नल जेएसपी भगत, रविकांत मिश्र, मुन्ना मिश्र, उपाध्यक्ष रविउल बास्की, मार्था हांसदा, विवेकानंद राय, जयकांत मंडल, जयप्रकाश शर्मा, पंकज मुरमू, भगवती मरांडी, श्यामदेव हेंब्रम, ब्रह्मदेव शर्मा, संजय मुरमू, मो रहिम अख्तर, अरशद प्रवेज सहित बड़ी संख्या में जेवीएम कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola