रोहित वेमुला मामले में कांग्रेस कर रही राजनीति: अभाविप

दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा है कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है. कांग्रेस के पास अब राजनीति का मुद्दा नहीं बचा, तो वह शैक्षणिक परिसरों में जाकर छात्रों को जाति के आधार पर बांटने का काम […]
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा है कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है. कांग्रेस के पास अब राजनीति का मुद्दा नहीं बचा, तो वह शैक्षणिक परिसरों में जाकर छात्रों को जाति के आधार पर बांटने का काम कर रही है. प्रेस वार्ता में श्री मरांडी ने कहा कि हैदराबाद विवि में इससे पूर्व एससी छात्र मणि दास, शारीरिक रुप से अक्षम ओबीसी छात्र तपन विल्लोरी,
एसटी छात्र सतपाल सिंह बेसरा तथा एक अन्य ओबीसी छात्र अजनेयल्क को विश्वविद्यालय से 2010 में निष्काषित किया गया था, तब कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी थी. क्योंकि उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में राष्ट्र विरोधी व समाज विरोधी विचारधारा को डालने का प्रयास हो रहा है. प्रेस वार्ता में जिला संयोजक राकेश चंदन, विश्वविद्यालय सह संयोजक विमान सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










