शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने व बिजली आपूर्ति पर दिया बल

Published at :01 Feb 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने व बिजली आपूर्ति पर दिया बल

बासुकिनाथ : जरमुंडी विधायक बादल रविवार को प्रखंड के रायकिनारी, मचकोल, कालाडुमरिया सहित कई गांवों के ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. विधायक बादल ने कहा क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर हो इस पर विशेष […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी विधायक बादल रविवार को प्रखंड के रायकिनारी, मचकोल, कालाडुमरिया सहित कई गांवों के ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. विधायक बादल ने कहा क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर हो इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक गांव-गांव द्वार-द्वार जाकर लोगों से मिल रहे हैं तथा नजदीक से उनकी समस्याओं को सुनकर निदान कराने का आश्वासन भी दे रहे हैं.

उन्होंने लोगों को योजना बनाओ अभियान के बारे में भी जानकारी दी. कहा गांव के लोग मिल बैठकर उपयोगी योजनाओं का चयन करें ताकि उसी के अनुरूप फिर योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके. ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, बीपीएल में व्यापक गड़बड़ी, इंदिरा आवास सहित अनकों समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola