दो को पकड़ा, एक को भेजा जेल

Published at :23 Jan 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो को पकड़ा, एक को भेजा जेल

गुप्ता सूचना के आधार पर पदुआडीह की एक दुकान में उत्पाद विभाग का छापा चालीस लीटर देशी शराब समेत 25 बोतल बीयर जब्त दुमका/सरैयाहाट : दुमका जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पदुआडीह में एक दुकान से चालीस लीटर देशी शराब और […]

विज्ञापन
गुप्ता सूचना के आधार पर पदुआडीह की एक दुकान में उत्पाद विभाग का छापा
चालीस लीटर देशी शराब समेत 25 बोतल बीयर जब्त
दुमका/सरैयाहाट : दुमका जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पदुआडीह में एक दुकान से चालीस लीटर देशी शराब और बीयर की 25 बोतलें बरामद की है. चालीस लीटर देशी शराब व बीयर को बेचने की नीयत से रखने वाले विपुल मंडल एवं बालेश्वर मंडल को उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार कर दुमका लेते गयी. विभाग ने उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत मामला दर्ज किया है.
विपुल मंडल को इस मामले में जहां जेल भेज दिया गया. वहीं बालेश्वर मंडल को पांच हजार रुपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. अधीक्षक उत्पाद अवधेश कुमार सिंह के आदेश पर की गयी इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक उत्पाद सहदेव राय एवं संजय कुमार शामिल थे. इधर सरैयाहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोठिया गांव के अनिल यादव के घर छापेमारी कर 200 केराेसिन तेल जब्त किया है. उक्त आरोपित खिरधना गांव का है जो कोठिया में नये घर पर रहता है. पुलिस आने की भनक उसे लग गयी और वह वहां से फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola