विरोध में उपराजधानी में निकला कैंडल मार्च

दुमका : हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला आत्महत्या प्रकरण में अनुसूचित जाति उत्थान मंच दुमका ने केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्री बंड़ारू दतात्रेय व स्मृति इरानी तथा वीसी प्रो अप्पा राव पर निशाना साधा है तथा रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया है. […]
दुमका : हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला आत्महत्या प्रकरण में अनुसूचित जाति उत्थान मंच दुमका ने केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्री बंड़ारू दतात्रेय व स्मृति इरानी तथा वीसी प्रो अप्पा राव पर निशाना साधा है तथा रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया है.
मंच के सदस्यों ने गुरुवार की शाम जिला सचिव रंजीत तूरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला. संवेदना जतायी तथा केंद्र सरकार के इन मंत्रियों के रवैये की आलोचना की. जिलाध्यक्ष सत्यम मेहरा, नगर अध्यक्ष विकास रजक, नगर सचिव कुणाल कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर दास व संजय रविदास ने आंबेदकर चौक से टीन बाजार चौक तक किये गये इस कैंडल मार्च के दौरान कहा कि रोहित वेमुला ने आत्महत्या नहीं की, उसे विश्वविद्यालय से निकालकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया.
उसके प्रति किया गया अन्याय पूरे दलित समाज के प्रति किया गया अन्याय है. ऐसे दुष्कृतियों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्थान मंच आंदोलन करती रहेगी तथा दलित विरोधी कदमों को रोकने का काम करेगी. कैंडल मार्च में विवेक कुमार, सुरेंद्र तुरी, विकेश दास, पंकज कुमार दास, राजेश कुमार दास, अरुण कुमार दास, मिथुन कुमार दास, संतोष कुमार दास, अजीत कुमार दास, जीवन कुमार, सुभाष कुमार, सचिन दास, बजरंगी दास, आकाश चंद्र भंडारी, नारायण मंडल, राजेंद्र तुरी, विवेकानंद दास, सिंटु दास, गंगु कुमार दास, संजयरवि दास, नागेश्वर दास, हरबिंदर दास वगैरह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










