दुलाली बनीं प्रमुख व मो कादिर उपप्रमुख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

दुलाली सोरेन को 23 और किरण मुरमू को मात्र एक मत प्राप्त हुआ मसलिया/दलाही : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मसलिया प्रखंड के विकास भवन में गुरूवार को पंसस का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई. इसके बाद 25 पंचायत समिति सदस्यों के बीच प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया. जिसमें दुलाली सोरेन प्रमुख […]
विज्ञापन
दुलाली सोरेन को 23 और किरण मुरमू को मात्र एक मत प्राप्त हुआ
मसलिया/दलाही : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मसलिया प्रखंड के विकास भवन में गुरूवार को पंसस का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई. इसके बाद 25 पंचायत समिति सदस्यों के बीच प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया. जिसमें दुलाली सोरेन प्रमुख और मो कादिर रजा उपप्रमुख के लिए चुने गये. प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी सह आरओ जिशान कमर के नेतृत्व में हुआ. इसके पहले प्रखंड के 25 पंसस को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गयी.
फिर प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई. दुलाली सोरेन व किरण मुरमू ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिसमें दुलाली सोरेन को 23 और किरण मुरमू को मात्र एक मत प्राप्त हुआ और एक मत रद्द हो गये. जिसमें दुलाली सोरेन को प्रमुख पद के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया. इसके बाद आधे घंटे के लिए चुनाव कार्य को बंद रखा गया.
फिर उपप्रमुख पद का चुनाव कराया गया, जिसमें मो कादिर रजा और प्रेमलता भगत ने नामांकन किया. जिसमें मो कादिर रजा को 13 और प्रेमलता भगत को 11 मत मिले है व एक मत रद्द हो गये. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आरओ जिशान कमर ने उपप्रमुख पद पर मो कादिर रजा को विजयी घोषित किया और प्रमुख व उपप्रमुख को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी. प्रमुख दुलाली सोरेन सुग्गापहाडी पंचायत तथा उपप्रमुख मो कादिर रजा खुटोजोरी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे. मौके पर बीडीओ चंद्रजीत सिंह, सीओ संजय कुमार बखला आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










