वेस्टर्न यूपी टू बांग्लादेश है कछुआ तस्करी का कोरिडोर

दुमका : दुमका में एक ट्रक में जूट के 75 बोरे में भरे जिन हजारों कछुओं को बरामद किया गया था, उन कछुओं की प्रजाति ‘गंगेटिक’ है. ऐसी प्रजातियों के कछुओं की तस्करी के अब तक अधिकांश मामले जो सामने आये हैं, वन विभाग अब उसका अध्ययन कर रहा है. इसमें वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल […]
दुमका : दुमका में एक ट्रक में जूट के 75 बोरे में भरे जिन हजारों कछुओं को बरामद किया गया था, उन कछुओं की प्रजाति ‘गंगेटिक’ है. ऐसी प्रजातियों के कछुओं की तस्करी के अब तक अधिकांश मामले जो सामने आये हैं, वन विभाग अब उसका अध्ययन कर रहा है. इसमें वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की भी मदद ली जा रही है. ऐसे कछुओं की तस्करी के सबसे अधिक मामले नोएडा, मैनपुरी, इटावा से लेकर पश्चिम बंगाल तक के आये हैं.
ऐसे में कयास यही लगाया जा रहा है कि इस धंधे का कोरिडोर यह रूट ही था. जहां से संभवत: बंगला देश तक कछुओं को पहुंचाना आसान था. आशंका यह भी जतायी जा रही है कि यदि इसे बांग्लादेश ले जाने की तैयारी नहीं थी, तो इसे नार्थ-इस्ट स्टेट में खपा दिया जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










