बेमियादी हड़ताल पर गये कर्मी

Published at :16 Jan 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल पर गये कर्मी

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन दुमका : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम/जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर दुमका जिले के एनआरएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के पहले दिन एनआरएचएम कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा अपनी मांगों को लेकर जमकर […]

विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
दुमका : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम/जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर दुमका जिले के एनआरएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के पहले दिन एनआरएचएम कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की.कर्मियों का कहना था कि जब तक उनकी सेवाओं का स्थायीकरण नहीं किया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन व हड़ताल का उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा.
जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि दुमका सहित यह आंदोलन राज्य के दूसरे जिलों में भी चल रहा है. सरकार का व्यवहार व रवैया एनआरएचएम कर्मियों के साथ बिल्कुल सौतेलापूर्ण है. एनआरएचएम कर्मियों के प्रयास का ही नतीजा है कि राज्य में पहले की तुलना में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दरमें पहले की तुलना में काफी कमी आयी है. जिसके बदौलत राज्य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा पृरस्कृत भी किया गया है.
बावजूद सरकार एनआरएचएम कर्मियों के प्रहित उपेक्षा का भाव रखी हुई है. धरना कार्यक्रम में रुपम कुमारी, सरिता कुमारी, स्नेहलता बास्की, प्रीति जायसवाल, शांति सोरेन, शांति कुमारी, किरण देवी, अनिता हांसदा, पुतुल रानी घोष, रीता मेहता, मोनिका मरांडी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola