जिला परिषद् भी पहुंचे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद

Published at :12 Jan 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद् भी पहुंचे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद

दुमका : शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव के अनुरोध पर सभी जन प्रतिनिधि जिला परिषद् पहुंचे. अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष असीम मंडल सहित तमाम सदस्य जिला परिषद् पहुंचे. इनमें से अधिकांश ऐसे थे, जो जन प्रतिनिधि के रुप में पहली बार यहां […]

विज्ञापन

दुमका : शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव के अनुरोध पर सभी जन प्रतिनिधि जिला परिषद् पहुंचे. अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष असीम मंडल सहित तमाम सदस्य जिला परिषद् पहुंचे. इनमें से अधिकांश ऐसे थे, जो जन प्रतिनिधि के रुप में पहली बार यहां पहुंचे. अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी पहली बार सयहां पहुंचने वालों में शामिल थे.

वहीं एक पार्षद योगश मुर्मू मुखिया से जिप सदस्य बने, जबकि पूनम मुर्मू पहले प्रमुख थीं, लेकिन इस बार वे जिला परिषद् सदस्य के तौर पर यहां पहुंची. जिप सदस्य के तौर पर चंद्रशेखर यादव के पहले उनकी पत्नी पार्षद थी. तब उनका अक्सर आना होता था. इसी तरह चिंता देवी के पति भागवत नराउत पहले सदस्य थे. महिला आरक्षण के बाद वे क्षेत्र संख्या 10 से निर्वाचित हुई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola