लाखों की अवैध लकड़ी व बाइक जब्त

काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के बिछियापहाड़ी पंचायत के बन्दोबेड़ा गांव से वन विभाग ने शुक्रवार की देर रात अवैध लकड़ी और एक बाइक को जब्त किया है. विभाग द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपये के अवैध जंगली लकड़ी के साथ एक दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है. रेंजर परिमल पुष्प सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार […]
काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड के बिछियापहाड़ी पंचायत के बन्दोबेड़ा गांव से वन विभाग ने शुक्रवार की देर रात अवैध लकड़ी और एक बाइक को जब्त किया है. विभाग द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपये के अवैध जंगली लकड़ी के साथ एक दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है. रेंजर परिमल पुष्प सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वे गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान कुछ लोग अवैध रूप से महुआ, सिमल और सखुआ की लकड़ी लेकर भागने के फिराक में थे.
लेकिन गश्ती की गाड़ी के वहां पहुंचते ही वे लोग लकड़ियाें छोड़ चारपहिया वाहन लेकर भागने में सफल रहे. जबकि एक बाइक वहीं रह गयी. जिसे विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया. श्री सिन्हा ने बताया कि लकड़ी माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा. वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से लकड़ी माफियाओ में हड़कंप मच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










