करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Published at :09 Jan 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों का कारोबार प्रभावित

दुमका : ऑल इंडिया बैंक इंप्लोइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों की चिरलंबित मांगों को लेकर उपराजधानी दुमका में भी भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर कई प्रमुख बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. हड़ताल में रहने की वजह से न तो किसी तरह की राशि ग्राहक बैंक में जमा कर सके और न […]

विज्ञापन
दुमका : ऑल इंडिया बैंक इंप्लोइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों की चिरलंबित मांगों को लेकर उपराजधानी दुमका में भी भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर कई प्रमुख बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा.
हड़ताल में रहने की वजह से न तो किसी तरह की राशि ग्राहक बैंक में जमा कर सके और न ही निकासी कर सके. इसके कारण अन्य दिनों की अपेक्षा एटीएम में काफी लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली. व्यावसायियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इन बैंकों के बंद रहने से संबंधित क्लियरेंस भी प्रभावित रहा. हड़ताल का असर यूनाईटेड बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूको बैंक, आंध्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि में भी दिखा. हड़ताल में अनुज कुमार, सुब्रमण्यम, शशि आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola