अधेड़ महिला की हत्या
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के धनबासा गांव में बीती रात 50 वर्षीय एक आदिवासी महिला की हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम मुखोदी हांसदा था. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है. पति बजल मुमरू के बयान पर गांव के ही बड़धन टुडू, लड़वा […]
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के धनबासा गांव में बीती रात 50 वर्षीय एक आदिवासी महिला की हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम मुखोदी हांसदा था. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है.
पति बजल मुमरू के बयान पर गांव के ही बड़धन टुडू, लड़वा टुडू एवं विश्वनाथ हेंब्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. शुक्रवार की रात दो युवक के साथ मुखोदी अपने घर के पास एक सुनसान घर पर शराब पी रही थी.
घर नहीं लौटने पर उसका बेटा उसे बुलाने गया, तो उसने थोड़ी देर बाद लौटने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया. देर रात तक जब वह नहीं लौटी, तो पति बजल मुमरू अपनी पत्नी की तलाश में निकला. इस दौरान जब वह उक्त सुनसान पड़े घर में पहुंचा, तो वहां उसकी पत्नी मरी पड़ी थी. शव के पास बांस का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था. उसके सिर पर जख्म के निशान भी थे. दोनों युवक फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










