गौतम सागर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष

दुमका : राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक गौतम सागर राणा के निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे दुमका के राजद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने […]
दुमका : राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक गौतम सागर राणा के निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे दुमका के राजद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देश में समाजिक न्याय का झंडा बुलंद करने के लिए बिहार, झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद सहित कई राज्यों में संगठन काे नये सिरे से पुनर्गठन करने की मुहिम शुरू की है.
श्री यादव को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, असलम परवेज, गौरव मिश्र, प्रवीर कुमार वर्मा, लक्षमण पासवान, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, राधा हरिजन, महमूद, जितेश कुमार दास, बिमला रानी मरांडी, निर्मला देवी, सनातन मुर्मू, सुकदेव रॉय, प्रदीप मंडल, इब्राहिम अंसारी, मनोज कुमार, पंकज यादव,राजेश रंजन यादव, लक्ष्मी नारायण राउत, सुबोध यादव, कामदेव यादव, जगबंधु पंडित, जुलकर अंसारी, राकेश यादव, भीम यादव, निरंजन यादव, जयधन मुर्मू आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










