रामगढ़ में युवक की हत्या
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नौखेता पंचायत के भतकूचा निवासी 20 वर्षीय संतोष हेंब्रम की लाश पुलिस ने भतकूचा एवं ठेगीमोह के बीच पांडे बहियार जंगल से बरामद किया है. मृतक के गर्दन में रस्सी से दबाये जाने जैसे निशान मिले हैं. उसकी आंखों से भी खून निकल आया था. नौखेता पंचायत नक्सल प्रभावित […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नौखेता पंचायत के भतकूचा निवासी 20 वर्षीय संतोष हेंब्रम की लाश पुलिस ने भतकूचा एवं ठेगीमोह के बीच पांडे बहियार जंगल से बरामद किया है.
मृतक के गर्दन में रस्सी से दबाये जाने जैसे निशान मिले हैं. उसकी आंखों से भी खून निकल आया था. नौखेता पंचायत नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. मृतक के पिता महालाल हेंब्रम के अनुसार संतोष सोमवार को धर्मपुर के साप्ताहिक हाट गया था. जहां से वह लौट कर वापस नहीं आया था. परिजनों ने खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चला.
बुधवार को चरवाहों ने जंगल में लाश पड़े होने की सूचना परिजनों को दी. लाश की पहचान के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी रामगढ़ थाना को दी. सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस थाना प्रभारी रामअवतार यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची और लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मामले की जानकारी होने पर डीएसपी रामगहन उरांव भी घटना स्थल पर पहुंचे थ़े थाना प्रभारी रामअवतार यादव के अनुसार रविवार को मृतक के साथ गांव के कुछ लोगों के साथ कहा सुनी हुई थी. उसके बाद ही घटना हुई है.
पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे. मृतक के पिता महालाल हेंब्रम के बयान पर भतकुचा के ही दरवारी मुमरू, बाबुलाल मुमरू एवं पपाज मुमरू के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










