??????// ???? ?????? ??? ?????? ?? ????? ????? ????

कैम्पस// एमजी काॅलेज में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू प्रतिनिधि, रानीश्वरमयुराक्षी ग्रामीण डिग्री काॅलेज परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर शुरू किया गया. सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पहले एसकेएम विश्व विद्यालय दुमका के एनएसएस को ऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम की […]
कैम्पस// एमजी काॅलेज में एनएसएस का विशेष शिविर शुरू प्रतिनिधि, रानीश्वरमयुराक्षी ग्रामीण डिग्री काॅलेज परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर शुरू किया गया. सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पहले एसकेएम विश्व विद्यालय दुमका के एनएसएस को ऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ शुक्ला, ओएसडी डॉ बीके झा, कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान व पाथरा पंचायत के मुखिया विश्वनाथ मालपहाडि़या ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया़ शिविर में उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए डॉ शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को विविधता में एकता का संदेश देता है़ इस योजना के साथ जुड़कर छात्र अपने समाज की सेवा करने के साथ साथ अपने जीवन व भविष्य को उज्ज्वल कर सकते हैं. जिसके माध्यम से छात्रों को बहुत कुछ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है़ कहा कि एनएसएस समाज में जन जागरूकता फैलाने का संदेश देती है़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिदो कान्हू मुर्मू विवि के ओएसडी डॉ बीके झा ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्रों को अच्छी दिशा मिलती है़ अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्रों को उनके करियर संवारने के लिए कई टिप्स भी दिये़ उन्होंने मयुराक्षी काॅलेज के शैक्षणिक वातावरण को देखकर खुशी जाहिर की़ प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने छात्र-छात्राओं से इस योजना के माध्यम से समाज की सेवा करने की अपील की़ मंच संचालन कर रहे एनएसएस के कालेज के इकाई दो के को-ऑर्डिनेटर स्वर्ण कुमार सिंह ने स्वयं सेवकों को इस योजना के महत्व के बारे में बताया. इकाई वन के को ऑडिनेटर गजेंद्र सिंह ने कहा कि सात दिनों तक शिविर के दौरान स्वयं सेवक रानीश्वर के दासटोला व बागतीटोला में स्वास्थ्य, स्वच्छता व व्यक्तिगत सफाई पर लोगों को जगारूक करने का काम करेंगे़ साथ ही इसके लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जायेगा़ उदघाटन सत्र में काजल भट्टाचार्य ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया़ जबकि काॅलेज की छात्रा स्नेहा गोस्वामी ने वेदमंत्र गीत प्रस्तुत किया़ छात्रा शिल्पी मंडल ने भजन व जिनत नसरीन ने संगीत की प्रस्तुत दी और असीमा मंडल ने नृत्य प्रस्तुत किया. ……………………………………फोटो 24 डीएमके/रानीश्वर 1, 2 व 3एनएसएस का झंडोतोलन करते डॉ शुक्लाद्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि. शिविर में उपस्थित छात्र छात्रायें………………………………………़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










