विजय अध्यक्ष व राघवेन्द्र बने महासचिव

दुमका कोर्ट : अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम घोषित किये जाने के बाद परिवर्तन की लहर देखने को मिली. अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण भगत को 143 मतों से पराजित किया, वहीं महासचिव पद पर कांटे की टक्कर रही. जिसमें राघवेन्द्र नाथ पांडेय ने अपने प्रतिद्वन्दी सुबोध चंद्र मंडल […]
दुमका कोर्ट : अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम घोषित किये जाने के बाद परिवर्तन की लहर देखने को मिली. अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण भगत को 143 मतों से पराजित किया, वहीं महासचिव पद पर कांटे की टक्कर रही. जिसमें राघवेन्द्र नाथ पांडेय ने अपने प्रतिद्वन्दी सुबोध चंद्र मंडल को 14 मतों से हराकर विजयी रहे.
संबोध चंद्र मंडल ने लगातार अधिवक्ता संघ के चुनाव में पांच बार जीत दर्ज की थी. सचिव पद पर 32 मत पाकर अमर मंडल तीसरे स्थान पर रहे तथा भवेश कुमार सात मत पाकर चौथे स्थान पर रहे. उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर प्रसाद निर्विरोध चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










