ब्रेनटियुस व मीनू ने मारी बाजी

Published at :23 Dec 2015 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रेनटियुस व मीनू ने मारी बाजी

दुमका : 160वां संताल परगना स्थापना दिवस पर मंगलवार को शहर के डीसी चौक में रन फॉर टीबी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता गोटा भारोत सिदो कान्हू हुल बैसी, जिला खेलकूद संघ व जिला स्वास्थ समिति यक्ष्मा नियंत्रण द्वारा संयुक्त रूप से की गयी थी. अवसर पर पुरुष व महिला प्रतिभागियों के बीच रन फॉर […]

विज्ञापन

दुमका : 160वां संताल परगना स्थापना दिवस पर मंगलवार को शहर के डीसी चौक में रन फॉर टीबी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता गोटा भारोत सिदो कान्हू हुल बैसी, जिला खेलकूद संघ व जिला स्वास्थ समिति यक्ष्मा नियंत्रण द्वारा संयुक्त रूप से की गयी थी.

अवसर पर पुरुष व महिला प्रतिभागियों के बीच रन फॉर टीबी एवं स्कूली बच्चों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्व पुलिस अधीक्षक सिदो हेंब्रम, जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ मनोज कुमार व खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे ने हरी झंडी दिखाकर किया. रेस में पुरुष वर्ग से ब्रेनटियुस मरांडी ने प्रथम,

रंजीत किस्कू ने द्वितीय, दायनियल किस्कू ने तृतीय एवं महिला वर्ग से मीनू सिंंह ने प्रथम, अनिता किस्कू ने द्वितीय तथा सबिना मरांडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इधर क्विज में अशोक कुमार दास व राकेश हांसदा को को प्रथम, चंदन कुमार दे व रवि कुमार मरांडी को द्वितीय और शिवम झा व राकेश हेंब्रम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता में सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर ईजी सोरेन, पीके हेंब्रम, फादर सुलेमान, डाॅ सुशील मरांडी, सुलेमान मरांडी, जिला यक्ष्मा केंद्र के मो कमाल पिंटु, विनय कुमार दास, उज्ज्वल सोरेन, राकेश रंजन, आनंद हांसदा, सिद्धौर हांसदा, मनोज कुमार, सिसिलिया मरांडी, कुंदन झा, डाॅ सोनत किस्कू, हेमलाल हांसदा, सुशांत मुर्मू, गंगाधर राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola