गबन के आरोपित पर हुई प्राथमिकी दर्ज

महगामा : महगामा में कुक्कुट पालन के नाम पर राशि की निकासी को लेकर गबन का मामला दर्ज किया गया है. जिला पशुपालन पदाधिकारी भारतेेंदु प्रसाद ने गबन के मामले में नयानगर के वसीम अकरम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वसीम सदभावना स्वयं सहायता समूह के सचिव का बेटा है. सदस्यों को झांसा […]
महगामा : महगामा में कुक्कुट पालन के नाम पर राशि की निकासी को लेकर गबन का मामला दर्ज किया गया है. जिला पशुपालन पदाधिकारी भारतेेंदु प्रसाद ने गबन के मामले में नयानगर के वसीम अकरम पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वसीम सदभावना स्वयं सहायता समूह के सचिव का बेटा है.
सदस्यों को झांसा देकर फर्जी ढंग से बैंक से राशि की निकासी किये जाने का आरोप था. जांच के बाद उपायुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वसीम अकरम द्वारा कुल 14 महिलाओ को अनुदान की राशि के रूप में 50 हजार रुपये दिया गया था. कुल सात लाख की राशि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को मिलना था. लेकिन चेक मे दस्तख्त कराकर राशि की निकासी कर ली गयी. महगामा थाना मे प्राथमिकी दर्ज हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










