?????? ?????// ?????? ?? ???????? ??? ???????????? ?? ???? ???? ???? ?? ??? ????

Published at :23 Nov 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?????// ?????? ?? ???????? ??? ???????????? ?? ???? ???? ???? ?? ??? ????

पंचायत चुनाव// मसलिया और रानीश्वर में प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की हुई जांच * 4 दिसंबर को शेष प्रत्याशियों को व्यय लेखा पंजी की जांच कराने का निर्देशप्रतिनिधि, रानीश्वर/मसलियात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के रानीश्वर और मसलिया के प्रत्याशियों द्वारा किये गये व्यय की जांच सोमवार को की गई. रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय के […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव// मसलिया और रानीश्वर में प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की हुई जांच * 4 दिसंबर को शेष प्रत्याशियों को व्यय लेखा पंजी की जांच कराने का निर्देशप्रतिनिधि, रानीश्वर/मसलियात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के रानीश्वर और मसलिया के प्रत्याशियों द्वारा किये गये व्यय की जांच सोमवार को की गई. रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में आय व व्यय के लेखा जोखा की जांच की गयी़ विकास भवन में वार्ड सदस्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया के लिए अंचलाधिकारी प्रभाष चंद्र दास तथा पंचायत समिति व जिला परिशद के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र मेहरा ने जांच की. दलाही प्रतिनिधि के अनुसार मसलिया में उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र एवं विकास भवन सभागार में प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी की जांच की गई. जिला लेखा पदाधिकारी पवन पांडेय,पंकज कुमार वर्मा,समरन कर्मकार, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह,संजय कुमार बाखला के मौजूदगी में लेखा व्यय पंजी की जांच की गई. श्री पांडेय ने बताया कि मसलिया प्रखंड में 289 प्रत्याशियों ने व्यय लेखा जांच के लिये प्रस्तुत किया़ जिसमें मुखिया पद के 58, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 218,पंचायत समिति पद के 7 एवं जिप सदस्य पद के 6 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जांच कराया़ ग्राम पंचायत सदस्य के 410 कुल प्रत्याशियों के एवज में 218 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जांच करा लिया है. शेष सभी प्रत्याशियों को चार दिसंबर को लेखा जांच कराने का निर्देश दिया गया है. ………………..फोटो23 दलाही 1व्यय लेखा पंजी की जांच करते पदाधिकारी……………………..रानीश्वर में चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया जायजारानीश्वर : पंचायत चुनाव के व्यय पर्यवेक्षक नरेश चंद्र पूर्ति सोमवार को रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. यहां श्री पूर्ति ने चुनावी कार्यों का जायजा लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार व अंचलाधिकारी प्रभाष चंद्र दास को आवश्यक दिशा निर्देश दिया़ इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विकास भवन परिसर में चल रहे प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के आय और व्यय के लेखा जोखा के बारे में भी जानकारी ली. ————–जामा में हुई वाहनों की चेकिंग जामा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जामा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलायी गई. दुमका देवघर पथ के जामा थाना के सामने ने पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, लाईसेंस व अन्य काजजातों की जांच की. …………रामगढ़ में जीत का जोड़ घटाव शुरू रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान होने के बाद रामगढ़ में प्रत्याशियों के जीत का जोड़ घटाव शुरू हो गया है. यहां रविवार को प्रथम चरण का मतदान मैदान में खड़े 715 प्रत्याशियों के लिए हुआ था. जिसके लिए जीत का आकलन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्याशी काफी परेशान दिख रहे हैं. ……………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola