ट्रॉफी के साथ दुमका चैलेंजर्स टीम ने की बासुकिनाथ में पूजा
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 03 May 2026 7:07 PM
उन्होंने आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने और जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया.
संवाददता, दुमका दुमका प्रीमियर लीग सीजन–दो का खिताब जीतने के बाद दुमका चैलेंजर्स टीम ने बासुकिनाथधाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की. टीम ने जीत को बाबा के चरणों में समर्पित किया. खिलाड़ियों और प्रबंधन सदस्यों ने विजेता ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचकर शृंगार पूजा की. सफलता के लिए आशीर्वाद लिया. इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला. मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों में भी खास उत्साह नजर आया. पूजा के बाद टीम के सदस्यों ने कहा कि यह जीत जिले के क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित है. उन्होंने आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने और जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा ने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाता रहेगा. उन्होंने डीपीएल के प्रायोजक सह जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर डॉ तुषार ज्योति के सहयोग के लिए आभार जताया. श्री झा ने बताया कि सोमवार से दुमका प्रीमियर लीग में चयनित खिलाड़ियों को उनकी राशि संघ के कार्यालय में दी जायेगी. अनसोल्ड खिलाड़ी भी अपनी पंजीयन पर्ची साथ लाकर पंजीयन शुल्क कार्यालय आ कर प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










