किसी खास फंक्शन से पहले चेहरे पर निकल आए कील-मुंहासे? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Published by :Saurabh Poddar
Published at :03 May 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
home remedies for acne and pimples

कील-मुंहासे के लिए घरेलू उपाय Ai image

Beauty Tips: चेहरे पर होने वाली प्रॉब्लम्स कई बार अचानक बढ़कर टेंशन का कारण बन जाती हैं. ऐसे में बिना किसी हार्श ट्रीटमेंट के कुछ आसान और घरेलू तरीके अपनाकर स्किन को शांत, साफ और बैलेंस्ड रखा जा सकता है. सही केयर से आपकी स्किन धीरे-धीरे फिर से फ्रेश और हेल्दी दिखने लगती है.

विज्ञापन

Beauty Tips: चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आना एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम नहीं है. अगर ये चहरे पर निकल आये तो आपका कॉन्फिडेंस पूरी तरह से खत्म हो सकता है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि हमारे जीवन में कोई खास मौका आने वाला होता है और ठीक उसी समय हमारे चेहरे पर कील और मुंहासे निकल आते हैं. जब ऐसा होता है तो हम और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके पीछे एक सबसे बड़ी वजह धूल, प्रदूषण, गलत डाइट लेना और हार्मोनल बदलाव सबसे बड़े कारण हो सकते हैं. अगर किन्हीं भी कारणों से आपके चेहरे पर भी कील-मुंहासे निकल आए हैं तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस प्रॉब्लम को काफी हद तक कम कर सकते हैं और साथ ही अपनी स्किन को एक बार फिर से क्लीन और हेल्दी भी बना सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे की सफाई है सबसे जरूरी

अगर आप कील-मुंहासों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है कि आप अपने चेहरे को सही तरीके से साफ रखना शुरू कर दें. दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे की सफाई एक लाइट और जेंटल फेस वॉश से करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे पर जमी धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है. अगर आप अपने चेहरे की सफाई सही से नहीं करते हैं तो स्किन में मौजूद पोर्स बंद हो जाते हैं और साथ ही पिंपल्स की प्रॉब्लम भी बढ़ने लगती है. आपको इस बाद का ख्याल रखना है कि आप अपने चेहरे को बार-बार न धोएं. चेहरे को बार-बार धोने से आपको स्किन ड्राई हो जाती है.

ये भी पढ़ें: बार-बार फैलते काजल से बिगड़ जाता है लुक? जानें इसे लंबे समय तक टिकाने की सीक्रेट ट्रिक्स

नीम का इस्तेमाल करें

नीम को आपकी स्किन के लिए हमेशा से एक नेचुरल मेडिसिन की तरह माना जाता रहा है. इसकी पत्तियों में कुछ ऐसे प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं तो बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी हद तक मदद करते हैं. इसके लिए आपको नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से अपने चेहरे को धोना है या फिर इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसका इस्तेमाल एक फेस मास्क की तरह चेहरे पर करना है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन साफ होती है और पिंपल्स होने की संभावना भी कम होती है.

हल्दी और शहद का फेस पैक

हल्दी और शहद के पावरफुल कॉम्बिनेशन को आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं तो आपकी स्किन से सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है. वहीं, शहद के इस्तेमाल से आपकी स्किन मॉइस्चराइज्ड रहती है और साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट भी बनती है. इस पैक का इस्तेमाल आपको हफ्ते में 2 से 3 बार करना है. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर पिंपल्स कम होने लगते हैं और स्किन ग्लोइंग भी बनती है.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola