गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
Author Anand jaswal
Updated:
विज्ञापन

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में नांगलभंगा मोड़ के पास हादसा.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका-रामपुहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नांगलभंगा मोड़ के पास गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर पलट गया. हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 12एफ 9391) सरसडंगाल से गिट्टी लोड लेकर दुमका जा रहा था. नांगलभंगा मोड़ के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के दाहिने ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क किनारे जमा डस्ट में फंसने से ट्रक गड्ढे में गिरने से बच गया. चालक व खलासी बाल-बाल बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










