आ गयी फैसले की घड़ी, 8 बजे खुलेगा उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा, दीदी की हैट्रिक या खिलेगा कमल?

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी. भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच जंग है. जानें स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और 293 सीटों के चुनावी गणित की पूरी जानकारी.
खास बातें
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महा-संग्राम का परिणाम अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है. सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य के 77 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जायेगी. यह चुनाव न केवल ममता बनर्जी के लिए अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, बल्कि भाजपा के लिए बंगाल के इतिहास में पहली बार सरकार बनाकर ‘भगवा परचम’ लहराने का सुनहरा मौका है. पिछले चुनाव में ‘शून्य’ पर सिमटने वाले वाममोर्चा और कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है.
रिकॉर्डतोड़ वोटिंग और 90 लाख नामों का सस्पेंस
इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक और अलग रहा. आजादी के बाद पहली बार बंगाल में 92.47 प्रतिशत वोटिंग हुई. विश्लेषकों का मानना है कि यह भारी मतदान सत्ता विरोधी लहर है या सत्ता के पक्ष में भारी गोलबंदी, इसका पता सोमवार को दोपहर तक चल जायेगा.
एसआईआर (SIR) में हटाये गये 90 लाख से अधिक नाम
चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से 90 लाख से अधिक नाम हटा दिये गये थे. इस बड़ी कार्रवाई का किस दल के वोट बैंक पर क्या असर पड़ा है, यह नतीजों का सबसे बड़ा ‘एक्स फैक्टर’ होगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भवानीपुर पर टिकीं दुनिया की नजरें
सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. इसकी गिनती शेखावत मेमोरियल केंद्र में होगी. इसके अलावा फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में काउंटिंग से पहले खूनी खेल? बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 शूटर गिरफ्तार, अर्जुन सिंह ने लगाये गंभीर आरोप
फालता में 24 मई को आयेगा नतीजा
चुनाव आयोग ने गड़बड़ी के चलते दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट का चुनाव रद्द कर दिया है. अब यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को नतीजे आयेंगे. इसलिए सोमवार को 294 में से 293 सीटों के परिणाम ही घोषित किये जायेंगे.
सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा
मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े इंतजाम किये हैं. स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ढाई लाख केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं. केवल क्यूआर कोड (QR Code) आधारित फोटो आईडी कार्ड से ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा. मोबाइल फोन पर पूरी तरह पाबंदी है. आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये हैं, ताकि कहीं भी गड़बड़ी न हो सके.
इसे भी पढ़ें : मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान
West Bengal Election Result 2026: आरोपों और धरने के बीच अग्निपरीक्षा
मतगणना से पहले ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर धरना दिया और ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जतायी. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी मशीनें चौबीसों घंटे सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










