रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खुलेगा ‘उड़ान यात्री कैफे’, सस्ते दामों पर मिलेगा चाय-नाश्ता

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट
Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जल्द ही ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की जाएगी, जहां यात्रियों को सस्ती कीमत पर चाय, नाश्ता और पानी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की जाएगी. इस पहल के तहत यात्रियों को कम दरों पर चाय, नाश्ता और पानी की बोतल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी यात्रा और सुविधाजनक और किफायती हो सके.
यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि यह योजना पहले ही देश के 17 प्रमुख एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है और अब इसे रांची में भी शुरू करने की योजना है. इसके लिए जगह चिह्नित किया गया है. एयरपोर्ट ऑथिरिटी के निर्देश के बाद रांची में भी इसे शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कैफे का उद्देश्य हवाई यात्रियों को महंगे खानपान से राहत दिलाना और उन्हें सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना है. इस पहल से खासकर आम यात्रियों और मध्यम वर्ग को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है.
कई शहरों में पहले से है योजना
मालूम हो कि पिछले दिनों जम्मू, चंडीगढ़, अमृतसर, वाराणसी, पटना, कोलकाता, अगरतला, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, चेन्नई, कोयंबटूर, पुणे, सूरत, राजकोट, अमृतसर में उड़ान यात्री कैफे की शुरूआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुरू किया था. जिसके तहत 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में पानी की बोतल मिल रही है.
यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










