झारखंड के इन जिलों में 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

बारिश का मौसम. (AI Image)
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में अब तक सामान्य से 40% कम बारिश दर्ज की गई है.
Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. शुक्रवार को रामगढ़ में सबसे अधिक 61 मिमी, रांची में 20 मिमी, जमशेदपुर में नौ मिमी, बोकारो में 10 मिमी, चाईबासा में 20 मिमी, खूंटी में पांच मिमी, लोहरदगा में 10 मिमी और कोडरमा में सात मिमी बारिश दर्ज की गयी. रांची में देर रात भी बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
18 से 20 जुलाई तक इन जिलों में बारिश के आसार
18 जुलाई को रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं‑कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 19 जुलाई को रांची, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा में भारी बारिश की चेतावनी है. 20 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और चतरा में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने तीनों दिन इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के हरलाडीह से मिसिर बेसरा का सहयोगी 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, 100 से अधिक मामले दर्ज
झारखंड में अब भी सामान्य से 40 % कम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक जून से 17 जुलाई 2026 तक झारखंड में सामान्य से 40 % बारिश हुई है. इस अवधि में सामान्य वर्षापात 359.8 मिमी है, जबकि अब तक 216.8 मिमी बारिश हुई है. रांची में इस अवधि में सामान्य से 24 % कम बारिश दर्ज हुई है.
यह भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बढ़ा रसेल वाइपर का आतंक, मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता से लेकर शिक्षक के घर तक पहुंचा जहरीला सांप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










