मौसम : दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Published by :Amitabh Kumar
Published at :04 May 2026 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert by IMD

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 5 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में मौसम खराब रहने की संभावना है. यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 4 से 5 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर में, 4 से 7 मई तक हिमाचल प्रदेश में जबकि 4 से 8 मई तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है.

4 और 6 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 4 से 7 मई के बीच उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले सात दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.  4 और 5 मई को हल्की बारिश, बिजली और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी. इससे तापमान थोड़ा गिरकर अधिकतम 31–34°C तक रह सकता है. 6 मई को भी आंशिक बादल और दोपहर बाद गरज-चमक के आसार हैं. इसके बाद 7 और 8 मई को मौसम सामान्य रहेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 4 मई को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफानी मौसम रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.

झारखंड  का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम मिला-जुला रहेगा. 4 और 5 मई को खासकर उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती इलाकों में तेज हवा (50–60 किमी/घंटा), वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. बाकी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. 6 से 9 मई के बीच भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिसमें आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जारी रहेगी.

Jharkhand weather

यह भी पढ़ें : 3,4,5,6 मई तक बिजली, आंधी और बारिश का ट्रिपल अटैक, मौसम विभाग का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा यहां होगी बारिश

4 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मौसम खराब रहने की संभावना है. वहीं 4 से 5 मई के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 50 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 5 से 7 मई के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में जबकि 6 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola