दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को झटका

Updated:
विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा , फोटो- सोशल मीडिया

Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के इस फैसले से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को जोर का झटका लगा है, क्योंकि वह टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर चुके थे.

विज्ञापन

Datia By Election: मध्य प्रदेश में दतिदतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को झटकाया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. पार्टी के इस फैसले को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नरोत्तम मिश्रा को इस सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी. उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी और नामांकन पत्र तक खरीद लिया था. लेकिन , बीजेपी नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया. बताया जा रहा है कि दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे के रहने वाले आशुतोष तिवारी लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

विज्ञापन

आशुतोष तिवारी को बीजेपी का टिकट, समर्थकों का विरोध

इधर, आशुतोष तिवारी के नाम के ऐलान के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर टिकट बदलने की मांग की. एक समर्थक ने कहा कि जब तक नरोत्तम दादा को टिकट नहीं मिलेगा, उनका विरोध जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो वे भाजपा छोड़ने पर भी विचार करेंगे.

नरोत्तम मिश्रा मेरे अभिभावक समान- आशुतोष तिवारी

उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने प्रदेश बीजेपी ऑफिस में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके लिए अभिभावक समान हैं. तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह पार्टी और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार भी करेंगे.

2023 में नरोत्तम मिश्रा को मिली थी हार

दतिया विधानसभा सीट पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों के अंतर से हराया था.

राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई सीट

इस साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी. सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई, जिसके चलते दतिया सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया. हालांकि, भारती को इस मामले में जमानत मिल चुकी है. शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. यह मामला 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर अवैध रूप से ब्याज भुगतान प्राप्त करने से जुड़ा है. निचली अदालत ने 2 अप्रैल को जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली स्थानांतरित हुआ था मामला

यह मामला मूल रूप से मध्य प्रदेश के दतिया से जुड़ा था. हालांकि, बचाव पक्ष के गवाहों को कथित तौर पर धमकाए जाने के आरोपों के बाद पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित कर दी थी.

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में मध्य प्रदेश की दतिया सहित बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola