बंगाल में काउंटिंग से पहले खूनी खेल? बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 शूटर गिरफ्तार, अर्जुन सिंह ने लगाये गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

Firing At Bjp Leader House ‍Crime News West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Firing at BJP Leader House: उत्तर 24 परगना के नोआपारा में भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर पर गोलीबारी हुई है. अर्जुन सिंह ने इसे जानलेवा हमला बताया है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया. जानें क्या है बंगाल मतगणना से पहले का ताज़ा माहौल.

विज्ञापन

Firing at BJP Leader House: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से महज कुछ घंटे पहले उत्तर 24 परगना जिले में भारी तनाव फैल गया है. नोआपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बैरकपुर संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह के आवास पर शनिवार आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा ने इस हमले को मतगणना से पहले विपक्षी नेताओं को डराने की सुनियोजित साजिश करार दिया है.

विज्ञापन

आधी रात को गूंजी गोलियां

भाजपा नेता कुंदन सिंह ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 12:05 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो हथियारबंद बदमाश उनके घर पहुंचे. नोआपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने दावा किया कि हमलावर कुंदन सिंह को जान से मारने की नीयत से आये थे. उन्होंने घर के बाहर फायरिंग की और फरार हो गये.

अपराधियों की पहचान और पुलिस पर सवाल

अर्जुन सिंह के अनुसार, हमलावर गारुलिया इलाके के कुख्यात अपराधी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन अपराधियों के नाम पहले ही चुनाव आयोग को सौंपे जा चुके थे, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक को मतदान वाले दिन (29 अप्रैल) भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन शाम को छोड़ दिया गया.

गाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी और टीएमसी की सियासी जंग

इस घटना ने मतगणना से पहले राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि मतगणना एजेंटों और संगठन को कमजोर करने के लिए डर का माहौल बनाया जा रहा है. भाजपा ने चुनाव आयोग से तत्काल दखल देने की मांग की है. टीएमसी उम्मीदवार सोमनाथ श्याम ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि अर्जुन सिंह अपनी संभावित हार को देखते हुए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए खुद ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अर्जुन सिंह के संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी

Firing at BJP Leader House: पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा-व्यवस्था

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि ये वही लोग हैं, जिनका नाम भाजपा उम्मीदवार ने लिया था. मतगणना केंद्र और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, ताकि 4 मई को किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो.

बंगाल चुनाव में सीटों की छीना-झपटी, दीदी ने कांग्रेस-वामपंथ से छीनीं 71 सीटें, बीजेपी ने TMC के किले में लगायी बड़ी सेंध

काउंटिंग से पहले बंगाल कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप- 27 लाख लोगों को वोट देने से रोका गया, EVM बदले, स्ट्रांग रूम में हुई धांधली

बंगाल चुनाव में 561 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त, चुनाव आयोग के एक्शन से हड़कंप

बंगाल में 5 मई के बाद देख लेंगे… वाली धमकी से सहमे ग्रामीण, फालता में सड़क पर उतरी सैकड़ों महिलाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola