बंगाल चुनाव में 561 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त, चुनाव आयोग के एक्शन से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Seizure Report Election Commission Of India

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Election 2026 Seizure Report: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने रिकॉर्ड 561 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त की है. राज्य पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. पढ़ें पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Seizure Report: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग की विभिन्न एजेंसियों ने ‘धनबल’ पर जबर्दस्त प्रहार किया है. 26 फरवरी से 2 मई 2026 के बीच जारी जब्ती अभियान में अब तक कुल 561.16 करोड़ रुपए के सामान और नकदी की बरामदगी हुई है. इस रिकॉर्डतोड़ जब्ती ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. इसमें करोड़ों की नकदी के साथ-साथ ड्रग्स, कीमती धातुएं और भारी मात्रा में शराब शामिल है.

विज्ञापन

नकदी से लेकर ड्रग्स तक सब कुछ बरामद, ये है पूरा डिटेल

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल द्वारा जारी प्रगतिशील रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की है. विस्तृत जानकारी इस प्रकार है.

  • नकदी का भंडार : राज्य में अब तक 30.79 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गयी है.
  • शराब की नदियां : चुनावी मौसम में वोटरों को लुभाने के लिए लायी गयी 145.07 करोड़ रुपए मूल्य की शराब (करीब 55.69 लाख लीटर) पकड़ी गयी है.
  • ड्रग्‍स का जाल : सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा मादक पदार्थों का है. एजेंसियों ने 127.02 करोड़ रुपए के ड्रग्स और नशीले पदार्थ जब्त किये हैं.
  • कीमती धातुएं : सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती भी कम नहीं है. अब तक 68.40 करोड़ रुपए के जेवरात और धातुएं बरामद हुई हैं.
  • मुफ्त उपहार (Freebies) : चुनाव को प्रभावित करने के लिए बांटे जाने वाले मुफ्त उपहारों और अन्य मदों में 189.87 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन एजेंसियों ने सख्ती से की कार्रवाई

इस महा-कार्रवाई में राज्य पुलिस, आयकर विभाग और सीमा सुरक्षा बल (BSF) सहित कई एजेंसियां शामिल थीं.

  • राज्य पुलिस : सबसे अधिक सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने कुल 121.62 करोड़ रुपए की जब्ती की.
  • राज्य आबकारी विभाग (State Excise): शराब तस्करी पर नकेल कसते हुए इस विभाग ने 137.34 करोड़ का माल जब्त किया.
  • आयकर विभाग और SGST: आयकर विभाग ने 22.56 करोड़ रुपए और SGST ने 154.15 करोड़ रुपए की जब्ती की.
  • केंद्रीय बल : BSF ने 19.84 करोड़, CISF ने 26.53 करोड़ और अन्य बलों ने भी सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में कड़ा पहरा दिया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: टूटी परंपराएं, नबान्न की जंग हुई ऐतिहासिक, जानें क्या रहा खास

West Bengal Election 2026 Seizure Report: विदेशी मुद्रा पर भी नजर

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जब्त मुफ्त उपहारों और अन्य मदों में विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) की जब्ती भी शामिल है. यह संकेत देता है कि चुनाव आयोग बाहरी फंडिंग और अवैध हवाला कारोबार पर भी पैनी नजर रख रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में वोटिंग माइग्रेशन का खेल, क्या खास प्लान के तहत बदली इलेक्टोरल डेमोग्राफी?

बंगाल में 51 लाख वोटर घटे, 2021 से 36 लाख ज्यादा वोट पड़े, बंपर वोटिंग से किसका बिगड़ेगा खेल?

बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले हटाये गये कालीघाट के ओसी, विवादित WhatsApp स्टेटस ने छीनी कुर्सी

बंगाल में पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकने की हाईकोर्ट से गुहार, 4 मई को होगी सुनवाई, क्या टोटलाइजर मशीन से आयेगा रिजल्ट?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola