दो केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट यूजी की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
दो केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट यूजी की परीक्षा

इनमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, दुमका और डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल शामिल थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर नीट यूजी-2026 की परीक्षा रविवार को दुमका में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. दुमका में परीक्षा को लेकर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इनमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, दुमका और डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल शामिल थे. परीक्षा एक ही पाली में संपन्न की गयी. यह परीक्षा तीन घंटे की हुई जो दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुई. शाम पांच बजे तक चली. इस बीच परीक्षार्थियों की केंद्र में प्रवेश के लिए सघन जांच की गयी. परीक्षार्थियों को अपने साथ सिर्फ प्रवेश-पत्र अंदर लेकर जाने की अनुमति थी, उन्हें कमरे में ही कलम मुहैया कराया गया. पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी अंदर में ही की गयी थी. दुमका में दो परीक्षा केंद्रों में कुल 975 परीक्षार्थी की व्यवस्था की गयी थी. इनमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में 447 परीक्षार्थी की व्यवस्था थी. जिसमें 430 उपस्थित और 17 अनुपस्थित थे. वहीं डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल में कुल 528 परीक्षार्थियों में 507 उपस्थित थे और 21परीक्षार्थी अनुपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola