याद किये गये पीओ बोडिंग

Updated:
विज्ञापन

एनइएलसी चर्च में मनायी गयी 148 वीं जयंती दुमका : जनार्दन इवानजेलिकल लुथेरियन चर्च (एनइएलसी) में पीओ बोडिंग की 148 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर संताल समाज के लिए बोडिंग द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो को याद किया गया और उनकी कर्मठता, लगनशीलता और समाजसेवा की भावना से प्रेरणा लेने पर बल […]

विज्ञापन

एनइएलसी चर्च में मनायी गयी 148 वीं जयंती

दुमका : जनार्दन इवानजेलिकल लुथेरियन चर्च (एनइएलसी) में पीओ बोडिंग की 148 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर संताल समाज के लिए बोडिंग द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो को याद किया गया और उनकी कर्मठता, लगनशीलता और समाजसेवा की भावना से प्रेरणा लेने पर बल दिया गया.

क्रिस्टोफर सारेन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत चर्च के मोडरेटर शिवलाल सोरेन ने दीप जलाकर तथा पीओ बोडिंग की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर चर्च सेकरेट्री सरोज चंद्र झा, कोषाध्यक्ष माश्रेलियस हांसदा, सामाजिक कार्यकर्ता और पीओ बोडिंग के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पुस्तक लिखने वाली पीजी संताली विभाग की शिक्षिका डॉ लुइस मरांडी, डॉन बास्को स्कूल की प्रधानाध्यापिका रोजमेरी हेंब्रम आदि ने अपने विचारों को रखा तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया.

मौके पर कोर्डिनेटर एनोस सोरेन, डायसिस चेयरमैन आशीष मुमरू, डायसिस सेकरेट्री अजय हेंब्रम, रिकार्डिग स्टूडियो की डायरेक्टर लुसिया टुडू तथा जोलेन सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola