44.82 करोड़ से बनेगी दो सड़कें

Updated:
विज्ञापन

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. 44.82 करोड़ रुपये की लागत से यह दोनों सड़क बनेंगी. दोनों ही सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग करायेगा. पहली सड़क का शिलान्यास दुमका–नाला पथ के 16 वें किमी पर सितपहाड़ी मोड़ पर किया […]

विज्ञापन

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. 44.82 करोड़ रुपये की लागत से यह दोनों सड़क बनेंगी.

दोनों ही सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग करायेगा. पहली सड़क का शिलान्यास दुमकानाला पथ के 16 वें किमी पर सितपहाड़ी मोड़ पर किया गया, सितपहाड़ी मोड़ से सिगड़ीहड़को तक कुल 25.90 किमी सड़क 20.94 करोड़ की लागत से बनेगी. वहीं दूसरा शिलान्यास 30 वें किमी में दलाही के पास किया गया.

यह सड़क दलाही से मुर्गीमोड़ तक 26.70 किमी लंबी होगी, जिसकी लागत 23.88 करोड़ रुपये की होगी. मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता बिल्कुल सही और प्राक्कलन के अनुरूप हो, यह विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करायें.

गुणवत्ता में कमी किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी. उद्घाटन समारोह में डीआइजी प्रिया दूबे, डीसी हर्ष मंगला, एसपी निर्मल कुमार मिश्र, बंदोबस्त पदाधिकारी केके दास, एसडीओ श्याम नारायण राम, झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola