प्रेमी फरार प्रेमिका मिली

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शादी के तीन माह बाद पति को छोड़ अपने प्रेमी के संग फरार हुई नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी के घर से गुरुवार को बरामद किया. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बुढ़ी झिलुवा गांव की बीस वर्षीय नवविवाहिता को पूरे एक साल के बाद बरामद किया जा सका. पुलिस ने उसके प्रेमी के […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शादी के तीन माह बाद पति को छोड़ अपने प्रेमी के संग फरार हुई नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी के घर से गुरुवार को बरामद किया. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बुढ़ी झिलुवा गांव की बीस वर्षीय नवविवाहिता को पूरे एक साल के बाद बरामद किया जा सका.

पुलिस ने उसके प्रेमी के घर जमजोरी से बरामद किया. प्रेमी अशोक मांझी के पिता प्रफुल्ल मांझी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बुढ़ी झिलुवा गांव के धनंजय मंडल की बेटी रंजु देवी की शादी अप्रैल 2012 में बांका जिला के झिंगाझार में राहुल मंडल के साथ हुई थी.

शादी के बाद रंजू पिता के यहां रहकर इंटर की पढ़ाई करने लगी. 13 जुलाई 2012 को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गयी, तो वह वापस नहीं लौटी. प्रफुल्ल मांझी ने उसे बताया कि रंजू उसके घर में है. खोजबीन करने पर रंजु उनके घर में नहीं मिली. तब जाकर उन्होंने अपनी विवाहिता पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया.

रंजू ने न्यायालय को बताया कि दो साल पहले उसे अशोक मांझी से प्यार हो गया था. जुलाई में दोनों भाग गये और शादी कर ली. शादी के बाद उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया. रंजु ने कहा कि उसे भगाया नहीं गया, उसने अपनी मरजी से भागकर शादी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola