अखिलेश होगा दूसरे जेल में शिफ्ट !

Updated:
विज्ञापन

– प्रशासनिक कारणों से लौह नगरी का कुख्यात – दुमका सेंट्रल जेल से हजारीबाग में किया जा सकता है शिफ्ट दुमका : लौहनगरी में अपना लोहा मनवाने वाले तथा अपराधियों का बड़ा गिरोह संचालित करने वाले कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह को दुमका केंद्रीय कारा से जल्द ही दूसरे जेल में शिफ्ट किये जाने की संभावना […]

विज्ञापन

– प्रशासनिक कारणों से लौह नगरी का कुख्यात

– दुमका सेंट्रल जेल से हजारीबाग में किया जा सकता है शिफ्ट

दुमका : लौहनगरी में अपना लोहा मनवाने वाले तथा अपराधियों का बड़ा गिरोह संचालित करने वाले कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह को दुमका केंद्रीय कारा से जल्द ही दूसरे जेल में शिफ्ट किये जाने की संभावना है.

मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश सिंह को दुमका सेंट्रल जेल से हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि दुमका सेंट्रल जेल में पिछले दिनों जब जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ने छापेमारी की थी, तब अखिलेश सिंह के पास से एयरटेल का सिमकार्ड लगा हुआ मोबाइल फोल, ब्लूटूथ हेडफोन, चाजर्र और कीमती ब्रांड के सिगरेट बरामद किये थे.

दुमका केंद्रीय कारा में क्षमता से लगभग दोगुने कैदी इन दिनों रह रहे हैं. हाल के वर्षो में बड़ी संख्या में ऐसे कैदियों को राज्य के दूसरे जेलों से यहां शिफ्ट कर दिया गया था, जो अपनेअपने इलाके में कुख्यात रहे हैं. इनमें कोयला नगरी धनबाद के वासेपुर का फहीम खान और गढ़वा का विकास दूबे शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कारा से पिछले पखवारे में देवघर के कुछ बंदियों को दुमका सेंट्रल जेल से हटा दिया गया था, जबकि तीन दर्जन मामलों में गिरफ्तार एक नक्सली को भी इस जेल से दूसरे जेल में प्रशासनिक कारणों से शिफ्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola