विस्थापितों को मिले सुविधा
आयुक्त ने की समीक्षा, कहा दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पूरे प्रमंडल में कोयला उत्खनन करने वाली विभिन्न कोलियरी कंपनियों को विस्थापित हुए परिवारों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बैठक में उन्होंने इसीएल ललमटिया, इसीएल चितरा, सिमलौंग व पांडेश्वर कोलियरी में […]
आयुक्त ने की समीक्षा, कहा
दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पूरे प्रमंडल में कोयला उत्खनन करने वाली विभिन्न कोलियरी कंपनियों को विस्थापित हुए परिवारों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
बैठक में उन्होंने इसीएल ललमटिया, इसीएल चितरा, सिमलौंग व पांडेश्वर कोलियरी में उत्खनन की वजह से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास की अब तक हुई व्यवस्था की जानकारी ली.
बैठक में इसीएल ललमटिया के एजीएम ने बताया कि जल्द ही कोल इंडिया महगामा में 300 बेड का अस्पताल खोलने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है. वहां आटीआइ व काठीकुंड की तर्ज पर अस्पताल खोलने के भी निदेश पर भी चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










