अगलगी में उजड़ा आशियाना
नाला : चकनयापाड़ा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में आधी रात में सुखदेव बाउरी के घर में आग लग गयी. आग में सारा सामान जल कर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सुखदेव की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. परिवार के पास रात गुजारने को जगह नहीं है. उपमुखिया […]
नाला : चकनयापाड़ा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में आधी रात में सुखदेव बाउरी के घर में आग लग गयी. आग में सारा सामान जल कर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सुखदेव की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. परिवार के पास रात गुजारने को जगह नहीं है.
उपमुखिया उज्वल राउत ने स्थिति का जायजा लिया. परिवार की सहायता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया. बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार ने निरीक्षण करने के बाद सहयोग देने की बातें कही. परिवार का बीपीएल सूची में भी नाम दर्ज नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










