मुस्कान में पोलियो के लक्षण !

Updated:
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन अभियान पर उठ रही उंगली बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव में एक छह वर्षीय बच्ची मुस्कान कुमारी में पोलियो के लक्षण पाये गये हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने कहा है कि जांच के […]

विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन अभियान पर उठ रही उंगली

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव में एक छह वर्षीय बच्ची मुस्कान कुमारी में पोलियो के लक्षण पाये गये हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने कहा है कि जांच के लिए आवश्यक नमूने को कोलकाता भेजा जायेगा.

रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उधर बच्ची के परिजनों ने बच्ची का इलाज बौंसी के एक चिकित्सक से कराया . जिसने बच्ची को पोलियो होने की पुष्टि की है. बच्ची के बांये हाथ पैर ने काम करना बंद कर दिया है. चल फिर नहीं सकने के कारण वह बिस्तर पर ही पड़ी रहती है.

परिजनों की माली हालत भी उतनी अच्छी नहीं है कि बच्ची का इलाज कहीं बाहर करा सके. ऐसे में पोलियो का मरीज मिलना स्वास्थ्य विभाग एंटी पोलियो अभियान पर सवाल खड़ा करता दिख रहा है.

क्या है मामला

मुस्कान कुमारी बांधडीह के अनिल मिर्धा की बेटी है. मुस्कान शनिवार को कुएं पर नहाने जा रही थी. इसी क्रम में वह अचानक गिर पड़ी. परिजन दौड़ कर गये तो वह उठ कर खड़ी नहीं हो सकी. परिजनों ने आननफानन में झाड़ फूंक भी कराया. इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं होने पर उन्होंने मुस्कान का इलाज बौंसी के एक चिकित्सक से कराया. जिसने बच्ची को पोलियो ग्रसित बताया. इसके बाद परिजन वापस गांव गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola