दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत

Updated:
विज्ञापन

बरहेट : फैलिन तूफान व बारिश से प्रभावित एक कच्चे मकान का दीवार ढहने से मां–बेटी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात बरहेट थाना क्षेत्र के पंचकठिया संथाली गांव की है. इस घटना में घर के मालिक मतला हेंब्रम भी घायल हो गये. उन्हें बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. […]

विज्ञापन

बरहेट : फैलिन तूफान बारिश से प्रभावित एक कच्चे मकान का दीवार ढहने से मांबेटी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात बरहेट थाना क्षेत्र के पंचकठिया संथाली गांव की है.

इस घटना में घर के मालिक मतला हेंब्रम भी घायल हो गये. उन्हें बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. बरहेटबोरियो मुख्य सड़क के किनारे पंचकठिया संथाली गांव में फैलिन तूफान बारिश से श्री हेंब्रम का घर क्षतिग्रस्त हो गया था. दीवार ढहने से उसकी पत्नी बाले मुमरू (45) बेटी पानो हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गयी.

बीडीओ निर्मल सोरेन ने कहा कि तूफान बारिश से पंचकठिया गांव में कुल 16 घर प्रभावित हुए थे. इसमें एक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. पीड़ित परिवार को पारिवारिक योजना लाभ के तहत 10 हजार रुपये का चेक दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola