सुरीली शाम में झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा : दुर्गापूजा के मौके पर एकादशी की रात स्थानीय मेला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन थाना प्रभारी एसपी सिंह ने फीता काटकर किया. शुरुआत देवी वंदना से हुई, इसके बाद देर रात तक एक से बढ़ कर एक गीतों को कलाकारों ने पेश किया.लोगों को रात बीतने का […]

विज्ञापन

हंसडीहा : दुर्गापूजा के मौके पर एकादशी की रात स्थानीय मेला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन थाना प्रभारी एसपी सिंह ने फीता काटकर किया. शुरुआत देवी वंदना से हुई, इसके बाद देर रात तक एक से बढ़ कर एक गीतों को कलाकारों ने पेश किया.लोगों को रात बीतने का अहसास तक नहीं होने दिया. नेहा सहित अन्य कलाकारों ने आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किये.

राहत दिलाने का अनुरोध

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के विभिन्न गांवों में चक्रवतीय तूफान फेलिन से प्रभावित हुए परिवारों को राहत दिलाने की मांग दक्षिणोजाल पंचायत के वार्ड सदस्य चंद्रशेखर गोरायं ने बीडीओ से की है. श्री गोरायं ने जामजुड़ी, प्रतापपुर,धाधका आदि गांव के प्रभावित परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत राहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola