उफनने लगी जिले की नदियां

Updated:
विज्ञापन

दुमका : मंगलवार को दुमकावासियों ने राहत की सांस ली है. पिछले तीन दिनों तक लगातार रुक–रुक कर हो रही मुसलाधार बारिश से जन–जीवन अस्त व्यस्त रहा. इस दौरान अधिकांश नदी, नाले और जोरिया उफान पर रहे. दुमका–भागलपुर मार्ग पर पुसारो में निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन के ऊपर से घंटों पानी बहता रहा. हालांकि इस […]

विज्ञापन

दुमका : मंगलवार को दुमकावासियों ने राहत की सांस ली है. पिछले तीन दिनों तक लगातार रुकरुक कर हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. इस दौरान अधिकांश नदी, नाले और जोरिया उफान पर रहे. दुमकाभागलपुर मार्ग पर पुसारो में निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन के ऊपर से घंटों पानी बहता रहा.

हालांकि इस डायवर्सन पर आवागमन उतना प्रभावित नहीं हुआ. वाहन धीमी गति से इसी डायवर्सन से होकर गुजरते रहे. वहीं दुमकामसलियानाला रोड पर भी तेज बहाव के साथ पानी बहता रहा.

यहां पुल की ऊंचाई कम रहने की वजह से लोग सशंकित रहें. हालांकि रुकरुक कर बारिश होने से किसी तरह का खतरा यहां पैदा नहीं हुआ. बारिश की वजह से तालाब, जोरिया, चेकडैम एवं जलाशयों का जलस्तर काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola