भक्तों की लगी कतार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा महाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को सम्पूर्ण नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. श्रद्धालुगण मां दुर्गे के भक्ति रस में डूबे हुए हैं. भक्तों ने माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन किये और माथा टेका. हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. दुमका : दुमका […]

विज्ञापन

दुर्गापूजा महाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को सम्पूर्ण नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. श्रद्धालुगण मां दुर्गे के भक्ति रस में डूबे हुए हैं. भक्तों ने माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन किये और माथा टेका. हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था.

दुमका : दुमका के विभिन्न पूजा पंडालो एवं मंदिरों में महाष्टमी पर देवी दुर्गा के महागौरी रुप की पूजा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. दुर्गास्थान, धर्मस्थान, रसिकपुर सिंहवाहिनी मंदिर, यज्ञ मैदान, गायत्री शक्तिपीठ, राधा माधव मंदिर, शिव पहाड़, डंगालपाड़ा दीनानाथ मंदिर, दुधानी दुर्गा मंदिर धाधकिया सतन आश्रम में श्रद्धालुओं की कतार शाम तक लगी रही.

कतारबद्ध व्यवस्था के तहत लगभग सभी पूजा पंडालों में पूजन कराया गया. लगातार दूसरे साल दुर्गास्थान में महिलाओं को ही भीड़ को नियंत्रित करने कतारबद्ध पूजन के लिए लगाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola