प्रशासन ने किया लोगों को सतर्क

Updated:
विज्ञापन

दुमका : फेलिन नाम के चक्रवातीय तूफान तथा संभावित तेज बारिश से दुमका जिले में पड़ने वाले असर तथा प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है. शनिवार को इस बाबत जिले के उपायुक्त हर्ष मंगला एवं पुलिस अधीक्षक निर्मल कुमार मिश्र के आदेश पर जिला सूचना […]

विज्ञापन

दुमका : फेलिन नाम के चक्रवातीय तूफान तथा संभावित तेज बारिश से दुमका जिले में पड़ने वाले असर तथा प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है.

शनिवार को इस बाबत जिले के उपायुक्त हर्ष मंगला एवं पुलिस अधीक्षक निर्मल कुमार मिश्र के आदेश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शहरी क्षेत्र के साथसाथ ग्रामीण इलाकों, खासकर वैसे इलाकों में लोगों को तेज बारिश, तूफान आदि को लेकर सतर्क किया गया, जो नदी और जलाशय से सटे निचले इलाकों में बसे हए हैं. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर ने बताया कि आम जनों से ऐसे इलाकों से हट जाने को कहा गया है, जहां पानी जमने की आशंका है. लोगों से मुसीबत की स्थिति में थाने से संपर्क करने को कहा गया है.

ज्यादा तेज तूफान की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola