जिला रेफरी ट्रायल में 51 प्रतिभागियों ने आजमायी किस्मत

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 29 Mar 2026 8:57 PM

विज्ञापन

आउटडोर स्टेडियम में रविवार को जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता , दुमका बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में रविवार को जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन किया गया. आयोजन झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर दुमका फुटबॉल एसोसिएशन ने किया. ट्रायल झारखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन के अधिकारी उदय मिश्रा और जसविंदर सिंह की निगरानी में संपन्न हुआ. चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित किया गया. पहले चरण में प्रतिभागियों को 40 मीटर की दौड़ 6 सेकंड में पूरी करनी थी, जिसमें छह बार अवसर दिया गया. दूसरे चरण में 75 मीटर दौड़ 17 सेकंड में और 25 मीटर पैदल चाल निर्धारित समय में पूरी करनी थी. इस चरण में प्रतिभागियों को 20 राउंड का मौका मिला. अंतिम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गयी, जो ऑक्सफोर्ड सेंट्रल स्कूल, सोनुआडंगाल में संपन्न हुई. ट्रायल में जिले से कुल 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया. आयोजन के दौरान दुमका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो फरीद खान, सह सचिव सिद्धौर हांसदा, केराप किशोर मुर्मू, कोषाध्यक्ष अजय मुर्मू समेत कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola