उन्नत खेती का दिया गया प्रशिक्षण
दुमका : समेकित कृषि प्रणाली विषय पर आत्मा परियोजना दुमका द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के मालभंडारो पंचायत के चीरुडीह गांव में किया गया. इसमें परियोजना के तकनीकी सहायक निर्मल किशोर पांडेय द्वारा समेकित कृषि प्रणाली पर विस्तार से चरचा की गयी. विषय वस्तु विशेषज्ञ के रूप में पंकज कुमार ने समन्वित […]
दुमका : समेकित कृषि प्रणाली विषय पर आत्मा परियोजना दुमका द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के मालभंडारो पंचायत के चीरुडीह गांव में किया गया. इसमें परियोजना के तकनीकी सहायक निर्मल किशोर पांडेय द्वारा समेकित कृषि प्रणाली पर विस्तार से चरचा की गयी.
विषय वस्तु विशेषज्ञ के रूप में पंकज कुमार ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी.मसलिया के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ शंकर टुडू ने पशुपालन के संदर्भ में महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया तथा इसे व्यावसायिक रूप देने पर जोर दिया. कार्यक्रम में दुमका के बीटीएम नीतीश कुमार भारद्वाज भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










