एसपीटी-सीएनटी एक्ट में हो संशोधन
दुमका : झारखंड नव निर्माण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन भवन में प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता देवघर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ यादव ने की. झारखंड बार काउंसिल के सदस्य सह दुमका जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा ने मौके पर कहा […]
दुमका : झारखंड नव निर्माण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन भवन में प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता देवघर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ यादव ने की.
झारखंड बार काउंसिल के सदस्य सह दुमका जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा ने मौके पर कहा कि संताल परगना टेनेंसी एक्ट व छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट में संशोधन के बिना पूरे झारखंड का विकास संभव नहीं है. अधिवक्ता किरण तिवारी ने कहा कि समय के अनुरूप काश्तकारी कानून में बदलाव होना चाहिए.
उन्होंने पूरे राज्य के लिए एकल काश्तकारी कानून लागू किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया. विचार गोष्ठी में झारखंड नवनिर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विष्णु कांत झा, राकेश कुमार महतो, संदीप कुमार जय ‘बमबम’, रेखा प्रसाद, शकुंतला दूबे, उषा पांडेय, कावेरी कुमारी, रेवतीनंदन चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










